6:02 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

मेरे सपनों का भारत’ में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने मेधावी छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

बदायूं

मेरे सपनों का भारत’ में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने मेधावी छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

केशव गुप्ता

दातागंज। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दातागंज में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट कला और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने सहभागिता कर छात्राओं की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधायक ने कहा कि देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बेटियों की प्रतिभा और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। छात्राओं की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास ही भविष्य के विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों की भागीदारी अहम है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सामाजिक जागरूकता और देशभक्ति का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका दातागंज के चेयरमैन अनूप कुमार गुप्ता, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गगोला के प्रधानाचार्य राम लड़ैते शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता रानी, उप-प्रधानाचार्या राधिका आर्य एवं शिक्षक फरहत हुसैन समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस