सीडीओ ने किया सीएचसी उझानी का औचक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी।

उझानी बदांयू 24 सितंबर।
बृहस्पतिवार को सीडीओ गामिनी सिंगला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी का औचक निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर पहुंची सीडीओ ने प्रसूता वार्ड, इमरजेंसी, एनटीपीसीआई डॉट लैब, किचन और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में सीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर सीएचसी का निरीक्षण किया गया है, जिसमें कुछ कमियां मिली हैं। जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्रकारों द्वारा अस्पताल स्टाफ पर प्रसूताओं से डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली के सवाल पर सीडीओ ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. प्रभाकर मिश्रा सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


