4:58 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान: विधायक हरीश शाक्य ने सीएचसी में मरीजों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

सेवा संकल्प अभियान: विधायक हरीश शाक्य ने सीएचसी में मरीजों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उझानी बदांयू 24 सितंबर।

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विधायक हरीश शाक्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।

विधायक ने वार्डों में जाकर मरीजों से भेंट की, उन्हें फल वितरित किए और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और दवाओं के बारे में भी जानकारी ली।

इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, फार्मासिस्ट नथन सिंह सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस