3:57 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

बालिकाएं अपनी शक्ति को राष्ट्र निर्माण में लगाएं : डा.अनीता


स्काउटिंग युवाओं में जगाती हैं देशभक्ति की भावना : संजीव

बदायूं : राजाराम महिला इंटर कालेज में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। गाइड्स को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने और समाजसेवा की मूल तकनीकों की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण में बालिकाओं को जल, जंगल और जमीन जैसी प्रकृति की बहुमूल्य धरोहर को संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया।
प्रधानाचार्या डा.अनीता कुमारी ने स्काउट ध्वज फहराया और कहा कि बालिकाओं में अपार ऊर्जा और क्षमता होती है। उनकी शक्ति और सामर्थ्य की सृजन और राष्ट्र निर्माण में लगाएं।‌ उन्होंने कहा कि स्काउटिंग अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत बनाती है।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग से बच्चों में देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को प्राकृतिक आपदाओं, आकस्मिक परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है। स्काउटिंग उन्हें हर परिस्थिति में शांत, संयमित और सशक्त बनाती है। गाइड कैप्टन पुष्पा दिवाकर और रचना सक्सेना ने टोलियों का गठन कर प्रतिभागियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी और उन्हें अनुशासन, टोली संचालन से जुड़े निर्देश दिए। इस मौके पर अंजुम सहर, ज्योति सागर, सुलेखा सिंह, नाजनीन बेगम, श्रद्धा शर्मा, चित्रा कुमारी, सरफराज अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस