उझानी -दो बार उजड़ा सुहाग, अब जमीन पर संकट, विधवा पहुंची डीएम दरबार।
उझानी बदांयू 24 सितंबर।
एक महिला की किस्मत ने उसे दो बार विधवा बना दिया, अब उसकी पति की जमीन पर संकट मंडरा रहा है। लेखपाल पर 5 से 11 करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला उझानी तहसील के ग्राम सुर्खा का है। गांव निवासी मुन्नी देवी की शादी 35 साल पहले मेवाराम के पुत्र राम से हुई थी। पहले पति राम की 4 सितंबर 2017 को मौत हो गई। इसके बाद ससुर मेवाराम ने सहारे के लिए अपनी बहू की दूसरी शादी अपने दूसरे बेटे लक्ष्मन से 14 जनवरी 2019 को करा दी।
दूसरे पति लक्ष्मन की भी 25 दिसंबर 2023 को बीमारी से मौत हो गई। मुन्नी देवी दोबारा विधवा हो गई। पति लक्ष्मन के नाम गांव में गाटा संख्या 495, 497, 564, 685, 686, 142, 135, 134, 502, 501, 740, 545, 549, 527 समेत 14 गाटों में जमीन है।
पीड़िता का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने गलत तरीके से जमीन के खसरे में 5 से 11 कर दिया है। जिससे जमीन पर अवैध कब्जे का खतरा बन गया है।
पीड़िता ने 22 सितंबर को डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पति की समस्त भूमि का नामांतरण विरासत के आधार पर अपने नाम करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र और खतौनी की नकल संलग्न की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


