सिर पर कलश, जुबां पर राधे-राधे, आकाश कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा।
उझानी बदांयू 24 सितंबर।
नगर के लिंक रोड स्थित भगवान दास पैलेस में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर से शुरू हुई यात्रा में मातृ-शक्तियों ने मंगल कलश उठाकर नगरवासियों के मंगल की कामना की।
कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई लिंक रोड स्थित भगवान दास पैलेस पहुंच कर विसर्जित हुई।
कलश यात्रा में कथा वाचक आकाश कृष्ण शास्त्री के अलावा श्याम वार्ष्णेय,निशांत वार्ष्णेय,दीपक गर्ग, राजेश वार्ष्णेय “रामू”, शशि भार्गव, पूनम वार्ष्णेय,बेबी शर्मा, करुणा सोलंकी, रुपम वार्ष्णेय, संजीव आजाद, अर्पित, प्रियंका, अमिता समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


