
उझानी बदांयू 24 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद और ब्रज क्षेत्र की प्रभारी गीता शाक्य का सोमवार को उझानी आगमन पर बाबू जी कल्याण सिंह चौक पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन से पूरे नगर के कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार हो गया।
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य,महेश चंद्र गुप्ता,शारदेन्दु पाठक की मौजूदगी में नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश महामंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान गीता शाक्य ने बाबू जी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गीता शाक्य ने कहा कि बदायूं के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। उनका मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह पुंडीर, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, रेनू सिंह,सुमन,संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी, पवन वार्ष्णेय, राजीव गोयल, राहुल शंखधार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


