12:51 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

12 लाख दहेज के बाद भी नहीं भरा पेट, विवाहिता को दो मासूमों संग घर से निकाला; पति समेत 10 पर रिपोर्ट

12 लाख दहेज के बाद भी नहीं भरा पेट, विवाहिता को दो मासूमों संग घर से निकाला; पति समेत 10 पर रिपोर्ट।

उझानी (बदायूं) 24 सितंबर।

भर्रा टोला मोहल्ला निवासी मेहर पत्नी सोनू शाह ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर दो बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता मेहर पुत्री हसरत अली के अनुसार उसका निकाह 17 अक्टूबर 2014 को सोनू शाह पुत्र कल्लू शाह निवासी कस्बा व कोतवाली उसहैत, हाल निवासी मीरा सराय निकट कांशीराम आवास थाना सिविल लाइन्स बदायूं के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। परिजनों ने निकाह में 12 लाख रुपये खर्च किए थे।

आरोप है कि दान दहेज से असंतुष्ट होकर पति सोनू शाह, जेठ जुम्मन, जेठ मुनब्बर, जेठानी हसीना पत्नी मुनब्बर, सास मलतूनन वेवा कल्लू शाह, ननदोई अरवाज उर्फ अबरार पुत्र पप्पू का व्यवहार बदल गया। वे आए दिन दहेज का ताना देकर मारपीट कर घर से निकालने लगे।

तहरीर में बताया कि 4 अप्रैल 2026 को सभी आरोपियों ने मारपीट कर उसे तन के कपड़ों में 5 वर्षीय बेटे अल्तमस और 8 वर्षीय बेटी ख्वाहिश के साथ धक्के मारकर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है।

15 मई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी राशिद, कासिद, आशिक पुत्रगण जुम्मन, आरिश पुत्रगण मुनब्बर के साथ मिलकर उसके मायके आ गए। सभी ने मिलकर गाली गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक भारती सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस