10:58 am Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

नींद की झपकी से अनियंत्रित हुआ ट्रक, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटा; एक घायल

बदायूं

नींद की झपकी से अनियंत्रित हुआ ट्रक, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटा; एक घायल

केशव गुप्ता

वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर ग्राम कंजुआ और पस्तोर के बीच गुरुवार सुबह करीब पांच बजे नींद की झपकी आने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक साइड से दूसरी साइड पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए।
हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बताया जा रहा है, जबकि ट्रक में मौजूद कनेक्टर के पैरों में चोट आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस