दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को दी सूचना, मौके पर पहुंचकर कराया निस्तारण
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में बुधवार को खेत में पड़े गोवंश के शव का जेसीबी की मदद से निस्तारण कराया गया। शव से दुर्गंध उठने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी थी।
ग्रामीणों के अनुसार आवारा गोवंश की मंगलवार को खेत में ही मौत हो गई थी। बुधवार को शव से तेज दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रामेश्वर को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेमशंकर मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर खेत में गड्ढा खुदवाया।
इसके बाद गोवंश के शव को गड्ढे में दफन करा दिया गया। शव के निस्तारण के बाद आसपास रहने वाले ग्रामीणों को दुर्गंध से राहत मिली।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


