11:36 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

कुरआन ख्वानी की महफिल से हुआ हजरत मजाक मियां के तीन रोज़ा उर्स का आगाज़

*पत्रकारों ने की गुल और चादरपोशी*

बदायूँ। शहर के दरगाह सागरताल नवादा रोड स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह कुत्बे औलिया हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर साल की तरह इस साल भी बुधवार को 136वां तीन रोजा सालाना उर्स का आगाजा बड़े ही अदब ओ अहतराम के साथ सुबह कुरआन ख्वानी की महफिल से किया गया। दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सैयद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मजाकी की सरपरस्ती में कव्वालों की टोली के साथ चादर शरीफ हजरत सुल्तान आरफीन बडे सरकार रहमतुल्लाह के आस्ताने पर पेश करने के लियें रवाना की गई। साथ ही हजरत मजाक मियां साहब की दरगाह पर भी कव्वाली का दौर चला।

उर्स मे शिरकत करने के लिये दूरदराज से आये हुये अकीदतमंदों व जायरीनों के ठहरने और खाने पीने का दरगाह परिसर में ही अच्छा इंतजाम किया गया है। उर्स के पहले दिन बुधवार को कुरआन ख्वानी की महफिल के बाद महफिले फातेहा ख्वानी की रस्म अदायगी कर वतन व कौम की सलामती व खुशहाली के लियें दुआ ए खैर की गई। बाद में कव्वाली की महफिल का दौर चला। इस बीच दरगाह पर मौजूद अकीदतमंदों ने हजरत मजाक मियां साहब के मज़ार ए मुबारक की हाजरी कर गुलपोशी व चादरपोशी की रस्म अदायगी के साथ दुआएं व मन्नतें मांगी। जिनको दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सैयद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मजाकी व हजरत ख्वाजा सैयद आसार अली शाह अल मजाकी ने दुआओं से नवाजा।

अकीदतमंदों का मानना है कि हजरत मजाक मियां साहब के आस्ताने की हाजरी कभी खाली नहीं जाती है और सच्चे दिल से की गई दुआ और मन्नत जरूर पूरी होती है। जिसके मद्देनजर यहां दरगाह पर सभी धर्मों के अकीदतमंदों व जायरीनों का आना जाना लगा रहता है।
—————————–

*पत्रकारों ने हज़रत मज़ाक मियां र०अ० के मज़ार पर की चादरपोशी*

बदायूँ। विश्व प्रसिद्ध दरगाह कुत्बे औलिया हज़रत मज़ाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 136 वें तीन रोजा सालाना उर्स के दूसरे दिन पत्रकारों ने हज़रत मज़ाक मियां के मज़ार पर चादर पोशी की और मुल्क व कौम की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगी।

बता दें कि शहर के पथिक चौक से नवादा रोड पर स्थित हज़रत मज़ाक मियां रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह में तीन रोज़ा सालाना उर्स चल रहा है। उर्स के पहले दिन बुधवार को हज़रत मज़ाक मियां रहमतुल्लाह अलैह के कुल शरीफ के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत मामू के नेतृत्व में अफजल अजीज खान, मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स, इंतज़ार हुसैन, जुबैर ,डॉ शकील भारती आदि पत्रकार साथियों ने मिलकर चादर पोशी व गुलपोशी की और हज़रत मज़ाक मियां रहमतुल्लाह अलैह के कुल की रस्म में शरीक होकर मुल्क व कौम की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगी।

इस मौके पर इस मौके पर साहिबे सज्जादा हज़रत ख्वाजा सैय्यद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मज़ाकी, हज़रत ख्वाजा सैयद आसार अली शाह अल मज़ाकी, हज़रत ख्वाजा सैयद इजहार अली शाह अल मज़ाकी, हज़रत ख्वाजा सैयद फ़जल अली शाह अल मज़ाकी ने सभी पत्रकारों को ख़ास दुआओं से नवाज़ा और फातिहा का तबर्रुक पेश किया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत मामू, अफ़ज़ल अज़ीज़ खान, शमसुद्दीन शम्स, इंतज़ार हुसैन, डॉ शकील भारती,तारिक गाज़ी, मुहम्मद जुबैर, जुनैद खान, विनोद रावत, अय्यूब आदि पत्रकार मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस