# बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराए योगी सरकार – अजीत यादव
—————————————————————————-
बदायूँ। 23 सितंबर। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान और दातागंज को बाढ़ मुक्त कराने के लिए कांग्रेस का बाढ़ मुक्त दातागंज अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा । बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में दातागंज तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि रामगंगा की बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का अभी तक कोई सर्वे नहीं हुआ है। कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। कटान लगातार जारी है। कटान रोकने को कोई काम नहीं किया जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस बाढ़ से कटी जमीनों के बदले किसानों को जमीन दिलाने और बाढ़ से हुए किसानों के नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने को संघर्ष करेगी।उन्होंने कहा कि मानपुर से सिमरिया और रुकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध तटबंध बनाने और दातागंज को बाढ़ मुक्त कराने के लिए कांग्रेस का अभियान जारी रहेगा
बाढ़ पीड़ितों से संवाद के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज भाजपा विधायक और भाजपा की डबल इंजन सरकार दातागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ कटान की समस्या का समाधान करने में विफल रहे।दर्जनों ग्रामों में हजारों किसानों की हजारों बीघा कृषि भूमि बाढ़ कटान के चलते कट कर रामगंगा और गंगा में समा गई है। सैकड़ों किसानों के मकान कट गए हैं। हजारों बीघा फसलें बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई हैं। अभी तक योगी सरकार ने नुकसान का सर्वे तक नहीं कराया है।उन्होंने बाढ़ से हुए फसलों और मकानों समेत हर नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा देने मांग उठाई।
कहा कि हजरतपुर गढ़िया रंगीन मार्ग को हर्रामपुर तक पांच फीट ऊंचा किया जाए और पुलिया बनाई जाए जिससे कि आवागमन बंद न हो।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे समेत जनसमस्याओं के समाधान को 25 सितंबर को दातागंज तहसील पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी और उपजिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी।
बाढ़ मुक्त दातागंज अभियान के तहत मंगलवार को लहड़ौरा, सेरहा पुख्ता , बछलिया पुख्ता , चन्दोखा चिता समेत आधा दर्जन ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया गया।
अभियान के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ यूथ कांग्रेस दातागंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव,वेद प्रकाश एडवोकेट , नरेश पाल मास्टर ओमप्रकाश , दिनेश , साहब सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


