गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक-पिकअप की भिड़ंत पिकअप चालक घायल
वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को ट्रक और पिकअप वाहन की पिकअप को बैक करते वक्त ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर: पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) वजीरगंज में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।बताया गया कि महेश (26) पुत्र उदयवीर सिंह, निवासी गांव बररई, थाना चंदौसी, जनपद संभल, पिकअप वाहन संख्या यूपी 38 टी 4879 लेकर जलालाबाद से चंदौसी की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 3:06 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के रैंप नंबर 173 पर पहुंचने के दौरान पिकअप की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप चालक महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। और पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई बताते हैं की पिकअप चालक रास्ता भूल जाने के कारण अपनी गाड़ी को पीछे की ओर मोड़ रहा था तभी उसी साइड से ट्रक आ रहा था जिसमें जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रैंप नंबर 46 पर गांव करनपुर के पास पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


