9:45 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील इकाई द्वारा अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील इकाई द्वारा अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने अपने पास मौजूद अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों का कार्यभार छोड़ते हुए कुल 31 बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कराये। तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि संगठन लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रयासरत है, लेकिन शासन-प्रशासन स्तर पर कोई सकारात्मक सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कदम उठाया गया है। मंत्री संदीप कुमार ने कहा कि लेखपालों पर मूल कार्यक्षेत्र के अलावा अतिरिक्त हल्कों का अतिरिक्त काम थोपा जा रहा है, जिससे उन पर मानसिक व कार्य स्थल का दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 31 अतिरिक्त हल्कों के बस्ते आर. के. कार्यालय में जमा कराकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया गया है। इस दौरान अमित कुमार, संदीप कुमार, दीपक भटनागर, शोभित कुमार, रिजवान अली, अरविंद कुमार, सुनील कुमार2, सत्यम, अमित कुमार 2, गौतम कुमार, योगेंद्र कुमार भारती, माहरूफ अली, प्रदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, मनीषा, क्रत्यामनी, शिवानी, श्रीदत्त मिश्रा, प्रियांशु पटेल, संभू कुमार, डेविड कुमार , धर्मेश कुमार, सचिन कुमार, दीपक चौधरी, मोनू कुमार, नेम सिंह, लोकपाल सिंह, अरविंद कुमार 2, सुमित कुमार, रिंकी गुप्ता, आदित्यकांत, अनुज वार्ष्णेय, विनय बाबू आदि लेखपाल प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस