बदायूं
उझानी में साइबर ठगी: 5 लाख के लोन का झांसा देकर युवक से 56 हजार ठगे।
उझानी (बदायूं) 23 सितंबर।
उझानी में साइबर ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर एक युवक से हजारों की ठगी कर ली। पहले 1250 रुपये लॉगिन फीस ली, फिर अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 56 हजार से ज्यादा रकम खाते से निकलवा ली। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली उझानी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामला मोहल्ला अहिरटोला (वरी वाला वाईपास) का है। पीड़ित भूपेन्द्र पुत्र गजेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम शौरभ बताया और कहा कि आपका 5 लाख रुपये का मुद्रा लोन पास हो गया है। लोन के लिए 1250 रुपये लॉगिन फीस लगेगी।
पीड़ित ने फीस ऑनलाइन कर दी। इसके बाद ठग ने उसे बहाने में लेकर 56,324 रुपये अलग-अलग 13 ट्रांजेक्शन आईडी से डलवा लिए। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि ठग इसके बाद भी वट्सअप कॉल कर रहा था। आखिरी कॉल 12 सितंबर को आई थी। अनहोनी की आशंका पर पीड़ित ने 19 सितंबर को कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना निरीक्षक राहुल कुमार चौहान को सौंपी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से नंबर और ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर ठग की तलाश में जुट गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


