बदायूं
उझानी: प्रेमी संग भागी पत्नी, सिपाही-प्रधान पर पीड़ित को धमकाने का आरोप।
उझानी (बदायूं) 23 सितंबर।
कोतवाली उझानी क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी संग जेवर और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत प्रधान और सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला थाना उधैती क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित ने कोर्ट में बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी सिकन्द्रावाद की फैक्ट्री में साथ काम करने वाले आरोपी ओमपाल पुत्र केवल निवासी पीर नगर, थाना उझानी के साथ 10 मार्च को फरार हो गई। आरोप है कि महिला घर से सोने के कुंडल, बेसर, टीका, हसली, चांदी की पायल और 37,500 रुपये नकद भी साथ ले गई। उसके दो छोटे बच्चे हैं।
11 मार्च को पीड़ित पत्नी की तलाश में पीर नगर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस उसे बुटला वोर्ड के ग्राम प्रधान पोहपी के घर ले गई, जहां उसकी पत्नी और ओमपाल मौजूद थे। प्रधान ने बात नहीं करने दी और गाली-गलौज कर भगा दिया।
पीड़ित का आरोप है कि मौके पर मौजूद थाना उझानी के सिपाही मनोज कुमार ने प्रधान और ओमपाल से सांठगांठ कर ली, उसका मोबाइल छीन लिया और तमंचा लगाकर जेल भेजने की धमकी दी।
सुनवाई न होने पर पीड़ित ने CJM कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली उझानी में ओमपाल, प्रधान पोहपी, सिपाही मनोज कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच SI शिव कुमार मलिक को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


