9:05 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में खंडजे पर बैठकर बेच रहा था कच्ची शराब, पुलिस ने 25 पव्वों के साथ दबोचा।

बदायूं

उझानी में खंडजे पर बैठकर बेच रहा था कच्ची शराब, पुलिस ने 25 पव्वों के साथ दबोचा।

उझानी (बदायूं) 23 सितंबर।

कोतवाली उझानी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुर्रा फरीदपुर के महादेव मंदिर से अहिरवारा जाने वाले खंडजे के पास से अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर की शाम उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र मय हमराही रिंकेश कुमार, सहदेव सिंह, कपिल कुमार संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति बुर्रा फरीदपुर में महादेव मंदिर से अहिरवारा जाने वाले खंडजे पर बैठकर अवैध शराब बेच रहा है।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मोटरसाइकिल की रोशनी में खंडजे के पास बैठा व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा, जिसे एकबारगी दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन सिंह उर्फ कल्लू पुत्र नरेश पाल उम्र निवासी ग्राम अहिरवारा उझानी बताया।

जामा तलाशी में उसके पास से थैले में रखे 25 पव्वे देशी शराब झुमका एप्पल मार्का बरामद हुए। पुलिस ने 4 पव्वों से नमूना लेकर बाकी 21 पव्वों को सील कर दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस