8:43 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में पुलिस का अभियान: कादरचौक-बिल्सी से दो वांछित, उझानी से वारंटी गिरफ्तार

बदायूं

बदायूं में पुलिस का अभियान: कादरचौक-बिल्सी से दो वांछित, उझानी से वारंटी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जनपद पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों और एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
कादरचौक पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 284/26 में वांछित जुबैर पुत्र शाकिर अली निवासी ग्राम रमजानपुर, थाना कादरचौक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/137(2) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वहीं बिल्सी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 405/26 में वांछित अंकित सिंह पुत्र सुनील सिंह उर्फ मौलवी सिंह निवासी करेली, जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं में बदलाव किया गया। पुलिस ने आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इधर उझानी पुलिस ने वारंट के आधार पर लालाराम पुत्र मोहनलाल निवासी बरामालदेव, थाना उझानी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वह वाद संख्या 7364/14 में धारा 498ए आईपीसी के मामले में वांछित था। गिरफ्तार वारंटी को भी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस