7:44 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के जिला संयोजक दुष्यंत……..

कुमार रघुवंशी एवं जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार एवं सोनी गुप्ता के नेतृत्व में सभी ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल वित्त लेखा अधिकारी कार्यालय पर लंबित एरियर एवं देयकों को लेकरएकत्रित हुआ । जहां वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री मुनेश कुमार श्रीवास्तव जी ट्रेनिंग पर गए हुए थे उनकी अनुपस्थिति में श्री दिनेश शर्मा जी से विस्तृत वार्ता हुई। सहायक वित्त लेखा अधिकारी श्री दिनेश कुमार जी ने शीघ्र ही सभी लंबित देयकों के भुगतान को आश्वस्त किया जिसको लेकर संगठन ने अपने रुख स्पष्ट कर दिया कि विगत 2 माह में ज्ञापन देने के उपरांत भी अभी तक लंबित देयकों का भुगतान नहीं ही सका है। यह निश्चित रूप से सोचनीय विषय है। संगठन ने स्पष्ट शब्दों में आपको बताया है कि यदि दिनांक 27 सितंबर तक सभी देयकों का भुगतान नहीं किया गया तो 28 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपने पूरे दम खम के साथ लेखा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व आपके कार्यालय का होगा। संगठन के जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने दिनेश शर्मा जी अवगत कराया कि संगठन ने पूर्व में दिए ज्ञापन में पूरे जनपद के सभी लंबित देयकों की सूची संलग्न की हुई है। संगठन अब मात्र इन देयकों के भुगतान के उपरांत ही इस मुहिम को शांत होने देगा।
साथ ही संगठन ने अपने सभी शिक्षक साथियों को आश्वस्त किया है कि आप लोग परेशान न हों यदि तय समय में भुगतान नहीं होता तो सभी शिक्षक साथी 28 सितंबर 2026 को लेखा कार्यालय पर हल्ला बोल करेंगे।
सादर
प्रदीप कुमार
जिला सह संयोजक
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस