7:43 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: मदर शील स्कूल में रंगों से उकेरा आधुनिक भारत का सपना, चित्रकला में दिखी युवा शक्ति की झलक।

बदायूं

उझानी: मदर शील स्कूल में रंगों से उकेरा आधुनिक भारत का सपना, चित्रकला में दिखी युवा शक्ति की झलक।

उझानी (बदायूं) 23 सितंबर।

सेवा संकल्प अभियान के तहत उझानी के मदर शील मेमोरियल अकादमी में कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने ‘आधुनिक भारत’, ‘युवा शक्ति’ और ‘समृद्ध ग्रामीण भारत’ विषयों पर अपनी कल्पना को रंगों में उतारा। भारत के विकास, गांवों की समृद्धि और युवा शक्ति की भूमिका को बच्चों ने कैनवास पर प्रभावशाली ढंग से पेश किया।

प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और आगे भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस