7:03 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था भंग करने पर उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

शांति व्यवस्था भंग करने पर उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2026 को वार्ड नंबर-04 कस्बा उसावां तथा ग्राम सुनेसरा और आनंदपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में नेमपाल पुत्र सुखपाल, कल्लू पुत्र सुखपाल, प्रदीप पुत्र सुखपाल, निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा व थाना उसावां, निर्माण पुत्र तेजराम, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम सुनेसरा तथा रघवीर/राजवीर पुत्र हरिश्चन्द्र, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम आनंदपुर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को संबंधित माननीय न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस