7:05 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में SDM सदर के सरकारी आवास पर हंगामा, गेट तोड़ने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट पर आमादा हुए हमलावर।

बदायूं

बदायूं में SDM सदर के सरकारी आवास पर हंगामा, गेट तोड़ने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट पर आमादा हुए हमलावर।

बदायूं 23 सितंबर

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में SDM सदर के सरकारी आवास पर देर रात हंगामे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20 सितंबर की रात करीब 9 बजे नेकपुर गली नंबर तीन के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने सरकारी आवास पर धावा बोल दिया।

आवास पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड मुन्ना सिंह और दिनेश कुमार ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी गाली-गलौज और अभद्र भाषा पर उतर आए। आरोप है कि भीड़ ने एक राय होकर सरकारी आवास के गेट को जोर-जोर से धक्का देकर तोड़ने का प्रयास किया और क्षति पहुंचाने की कोशिश की।

विरोध करने पर आरोपी उग्र हो गए और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट पर आमादा हो गए। हंगामा बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने।

इस मामले में आवास पर तैनात होमगार्ड मुन्ना सिंह की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने नेकपुर निवासी शिवम यादव, शिव कुमार, ध्रुव कुमार और मल्लू समेत चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एएसपी सुमेधा मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस