बदायूं
शिव मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, श्रद्धालुओं ने की भव्य आरती
केशव गुप्ता
उसावां। नगर पंचायत उसावां स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की भव्य आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आरती में शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत उसावां के पूर्व सभासद महेश कौशल, मुरारी लाल गुप्ता, नारायण गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, नामित सभासद राजकुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रेम सागर शर्मा, पप्पू मुनीम, ठाकुर महेश पाल सिंह, हेमंत महाजन तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


