6:53 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

गली में खड़े दिव्यांग से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची पत्नी से भी अभद्रता

बदायूं

गली में खड़े दिव्यांग से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची पत्नी से भी अभद्रता

केशव गुप्ता

उसावां। नगर पंचायत उसावां के वार्ड नंबर-4 निवासी किरण पत्नी रामकिशोर ने थाना उसावां में तहरीर देकर मोहल्ले के कुछ लोगों पर पति के साथ मारपीट और उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, उनके पति रामकिशोर किसी काम से गली में खड़े थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने पर किरण पति को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं तो आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।
पीड़िता ने बताया कि वह और उनके पति दोनों दिव्यांग हैं और आर्थिक कठिनाइयों के बीच परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। घटना के बाद दंपती ने थाना उसावां पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस