बदायूं
सिविल लाइंस पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ आरोपी को दबोचा
केशव गुप्ता
315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
बदायूं। अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अरबाज उर्फ जला पुत्र रहीश अहमद शाह, निवासी नई बस्ती नाहरखां सराय, थाना कोतवाली, बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में थाना सिविल लाइंस पर मु0अ0सं0 338/2026, धारा 3/25(1-B)A आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइंस के मौजूदा मुकदमे के अलावा थाना कोतवाली में भी धारा 3/25(1-B)A आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपसिंह थाना सिविल लाइंस मय पुलिस टीम शामिल रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


