6:21 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

बमनौसी में ग्राम देवता मंदिर पर गूंजे जयकारे: हवन-पूजन कर मांगा लोक कल्याण का आशीर्वाद।

बदायूं

बमनौसी में ग्राम देवता मंदिर पर गूंजे जयकारे: हवन-पूजन कर मांगा लोक कल्याण का आशीर्वाद।

उझानी (बदायूं) 23 सितंबर।

कादर चौक के गांव बमनौसी में प्रतिवर्ष की भांति बुधवार सुबह से भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने ग्राम देवता मंदिर पर हवन-पूजन कर देवी मां को आहुतियां दीं और लोक कल्याण की कामना की।

गांव की महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दुर्गा मंदिर पर छंद और जाप गाकर मां दुर्गा को प्रसन्न करने का प्रयास किया। देवकन्याओं व महिला-पुरुषों ने हवन के बाद जलधारा के द्वारा पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान दुर्गा देवी के जयकारों से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।

शाम 4 बजे प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने मां के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर पं. विजय कुमार मिश्रा, समाजसेवी सत्यवीर सिंह, ओमकार सिंह, सुरेशपाल सिंह, धनपाल सिंह यादव, जाफरी सिंह, रतीराम, सुबोध, अमरपाल, हुट्टन सिंह, अनुरोध, अंग्रेज पाल, रोहित यादव, महेंद्र सिंह, अंग्रेज पाल पहलवान, सोनू, सुरजीत, समेत तमाम ग्रामीण शामिल रहे।

in

विज्ञापन एक्सप्रेस