3:18 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में पाइपलाइन लीकेज के लिए खोदे गड्ढे में गिरी महिला, गंभीर घायल

बदायूं

बिल्सी में पाइपलाइन लीकेज के लिए खोदे गड्ढे में गिरी महिला, गंभीर घायल

केशव गुप्ता

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में बीती रात पाइपलाइन लीकेज ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। परिजन पहले उन्हें बिल्सी के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला संख्या एक निवासी गोविंद असावा की पत्नी प्रभा रानी किसी काम से मुख्य बाजार आई थीं। बताया जा रहा है कि सड़क पर खोदा गया गड्ढा अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं दिया, जिससे उनका पैर गड्ढे में चला गया और वह गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजन उन्हें उपचार के लिए ले गए।
गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग और रोशनी की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन लीकेज ठीक करने के लिए गड्ढा खोदने के बाद उसके आसपास राहगीरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। रात में रोशनी की व्यवस्था न होने से गड्ढा दिखाई नहीं देता। लोगों ने प्रशासन से गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने और रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस