3:16 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

पति से मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं

पति से मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम

केशव गुप्ता

बदायूं/जरीफनगर। जरीफनगर थाना क्षेत्र के दुपरीपुर गांव में पति से मामूली विवाद के बाद एक 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार दुपरीपुर निवासी तोताराम उर्फ राकेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं और हाल ही में घर आए थे। बताया गया कि उनकी पत्नी सावित्री (24) ने पति से दिल्ली वापस न जाने और यहीं काम करने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
परिजनों के मुताबिक विवाद के बाद सावित्री ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। सावित्री की शादी करीब छह वर्ष पहले तोताराम से हुई थी। उसका मायका संभल जिले के नरांगपुर गांव में है, जहां उसके पिता का नाम भूरे सिंह बताया गया है। विवाहिता का एक छोटा बेटा भी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस