3:17 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

नगर उसावां के प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ हवन-पूजन, प्रसाद वितरण

बदायूं

नगर उसावां के प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ हवन-पूजन, प्रसाद वितरण

केशव गुप्ता

प्राचीन दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन व प्रसाद वितरण
उसावां। नगर उसावां स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ माता दुर्गा की पूजा-अर्चना, हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता दुर्गा की पूजा कर हवन में आहुतियां दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।
हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में भक्तगण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान अशोक सैनी, अजय सैनी, विष्णु सैनी, गोपी सैनी, अंकित शर्मा और लकी शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति भाव से गूंजता रहा।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस