1:15 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: जर्जर पोल टूटकर मकान पर टिका, दीवार में करंट का खतरा, मोहल्ले में दहशत।


उझानी-बदांयू 23 सितंबर

उझानी में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। बिल्सी रोड स्थित फुलवाड़ मोहल्ले में नीचे से गला हुआ एक जर्जर बिजली का पोल टूटकर सामने वाले मकान की दीवार पर टिक गया।

गनीमत रही कि पोल सीधा मकान पर टिक गया, अगर गली में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

मोहल्ले वालों का आरोप है कि इस जर्जर पोल को लेकर कई बार बिजली विभाग को लिखित और मौखिक सूचना दी गई, लेकिन विभाग ने इसे सही करने की जहमत नहीं उठाई। नीचे से पूरी तरह गल चुका पोल कभी भी गिर सकता था, इसकी शिकायत के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया।

अब पोल के मकान से टिके होने से सबसे बड़ा खतरा दीवार में करंट आने का बना हुआ है। बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तार मकान से सटे हुए हैं।

मोहल्ले वासियों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द टीम भेजकर मकान पर टिके खतरनाक पोल को हटाया जाए और नया पोल लगाया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से बच सके

विज्ञापन एक्सप्रेस