12:50 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गूंजेगा वंदे मातरम, 150वें वर्ष पर होगा सामूहिक गायन।

बदायूं

उझानी में गूंजेगा वंदे मातरम, 150वें वर्ष पर होगा सामूहिक गायन।

उझानी-बदांयू 23 सितंबर।

उझानी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है।

संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उझानी में 25 सितंबर दिन शुक्रवार को वंदे मातरम के 150वें वर्ष (1868-2026) के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में सुबह 10:30 बजे सभी अतिथियों की उपस्थिति होगी, जबकि ठीक 11:00 बजे एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा।

विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, प्रबंधक रतन कुमार जिंदल और प्रधानाचार्य योगेश कुमार पाठक ने सभी नगरवासियों, अभिभावकों और देशभक्त नागरिकों से इस पावन अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस