बदायूं
राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों से सजा बधाई कीर्तन, इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
केशव गुप्ता
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की ओर से डीडी पुरम स्थित नवदुर्गा मंदिर में बधाई कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम जेठ जी, क्षेत्रीय सदस्य चंचल गंगवार जी तथा महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में कान्हा जी एवं राधा रानी के स्वरूप में सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रकार की झांकियों एवं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पंक्चुअलिटी का पुरस्कार आंचल को मिला, जबकि सबसे सुंदर राधा रानी का पुरस्कार प्रेरणा चौहान को प्रदान किया गया। कान्हा जी के स्वरूप में प्रियंका अग्रवाल रहीं।
राधा रानी के सुंदर भजनों पर क्लब की सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान इंदु सेठी, नंदा अग्रवाल, मंगलेश जी एवं पार्षद सुधा सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं शिखा द्वारा सभी को बधाई के अवसर पर सुंदर उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम में सीमा प्रधान, निधि, नीरू सक्सेना, हर्षिता, दीपाली, किरण, अर्चना, अनिता, सौंदर्य, अंजू भारद्वाज, शालू सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


