बदायूं
हरियाणा साइबर क्राइम टीम का उसावां में छापा, जनसेवा केंद्र संचालक से हुई पूछताछ
केशव गुप्ता
उसावां। नगर के वार्ड नंबर 11 में मंगलवार देर रात हरियाणा के हिसार की साइबर क्राइम टीम ने एमएफ हाईवे स्थित एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर जांच-पड़ताल की। टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि टीम सादे कपड़ों में पहुंची थी।
हरियाणा पुलिस ने जनसेवा केंद्र को खुलवाकर वहां जांच की और संचालक से पूछताछ की। इसके बाद साइबर क्राइम टीम संचालक को अपने साथ उसावां थाने लेकर पहुंची, जहां उससे काफी देर तक पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध में इस्तेमाल हुए सिम से जुड़े दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में टीम उसावां पहुंची थी। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हिसार साइबर क्राइम टीम अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है और स्थानीय पुलिस द्वारा टीम को आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।
वहीं, हरियाणा साइबर क्राइम टीम के उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार ने कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है। मामले में जांच जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


