10:45 am Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में पाइपलाइन ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढे में सभासद की भाभी गिरकर घायल, पैर में गंभीर चोट

बिल्सी। बिल्सी नगर के मुख्य बाजार में बीती रात पाइपलाइन लीकेज ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। घायल महिला नगर पालिका परिषद के सभासद मनीष असावा की भाभी हैं। घटना के बाद परिजन उन्हें पहले बिल्सी के निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्रार्थमिक उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल ले जाया गया।
मोहल्ला संख्या एक निवासी गोविंद असावा की पत्नी प्रभा रानी किसी काम से मख्य बाजार आई थीं। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण उन्हें सडक पर खोदा गया गड्ा दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान उनका पैर गड्ढे में चला गया और वह गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड जुट गई और परिजन उन्हे इलाज के लिए ले गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पाइपलाइन लीकेज ठीक करने के लिए मुख्य बाजार में गड्ढा खोदा गया है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण राहगीरों को यह गड्ढा दिखाई नहीं देता। इसी वजह से प्रभा रानी हादसे का शिकार हो उनके पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजन घायल प्रभा रानी को बिल्सी के एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहंचे। वहां प्राथमिक उपचार कराया गया। चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टर की सलाह के बाद परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल ले गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा खोदने के बाद उसके आसपास राहगीरों की सरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। रात में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से हादसे का खतरा और बढ गया है। लोगों ने प्रशासन से गड्डों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि राहगीरों को परेशानी न हो और इस तरह के हादसे दोबारा न हों।

विज्ञापन एक्सप्रेस