11:39 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

गणित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय मॉडलों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और विषय की समझ का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने द्विआयामी और त्रिआयामी आकृतियों के मॉडल बनाकर उनके गुणों को समझाया। वहीं, आंकड़ों को ग्राफ के माध्यम से प्रस्तुत किया। त्रिभुज की भुजाओं से जुड़ी अवधारणाओं और पाइथागोरस प्रमेय को प्रयोगात्मक रूप से समझाया गया। बेलन, शंकु, पिरामिड और प्रिज्म सहित ज्यामितीय आकृतियों के आकर्षक मॉडल भी प्रदर्शनी में शामिल रहे। भिन्न, समानुपात, विलोम अनुपात और प्रायिकता जैसी अवधारणाओं को विद्यार्थियों ने खेल आधारित मॉडलों के जरिये रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को गणित को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर देते हैं। प्रशासक अमित माहेश्वरी ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ाना है। इस मौके पर तुषा वार्ष्णेय, सुधीर शर्मा, विकास गांधी, तरुण शर्मा, रेखा शर्मा और संजय वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस