राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की टीम दैनिक जागरण आई नेक्स की मुहिम मेरा मैदान वापस करो में आई नेक्स दैनिक जागरण के कार्यालय सिविल लाइंस बरेली में उपस्थित होकर चर्चा में सम्मिलित हुई और बच्चों के खेल के स्वतंत्र मैदान न होने पर सब ने अपने अपने विचार प्रकट किया राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने चर्चा में कहा नाथ नगरी बरेली हर चार वार्ड के बीच एक खेल का मैदान होना बच्चों के लिए बहुत जरूरी है जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार का उपक्रम नगर निगम, बरेली विकास प्राधिकरण को नि:शुल्क खुले खेल के मैदान के लिए भूमि व्यवस्था करनी चाहिए राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने मैदान न होने के कारण राष्ट्रीय खेल हॉकी निष्क्रिय होता जा रहा है बच्चों की मनोदशा नि:शुल्क मैदान ना होने के कारण मानसिकता पीड़ित होती चली जा रही है बच्चों के स्वास्थ्य एवं खेल के लिए खुला और बड़ा मैदान होना अनिवार्य जिससे बच्चों में होने वाले मानसिक रोगों से बचाने के लिए मैदान में स्वदेशी खेल गिल्ली डंडा, फुटबॉल, कांच गोली, हॉकी, क्रिकेट आदि खेल खेलने को मिल सके मेरा मैदान वापस करो चर्चा कार्यक्रम में दैनिक जागरण आई नेक्स के संपादक उज्जवल कुमार विवेक बाबू, हिरदेश पांडे, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे.आर गुप्ता, सदस्य रामकिशोर व अन्य अविनाश मिश्रा, यश राणा, उत्कर्ष मिश्रा, अर्पित उपाध्याय, आदित्य कश्यप एवं दैनिक जागरण बरेली आई नेक्स की टीम मौजूद रही
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


