बिसौली। समग्र शिक्षा के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण मापन कैंप ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज में आयोजित किया गया। कैंप में कुल 120 दिव्यांग बच्चों का विशेषज्ञ ने जांच की और दिव्यांगता के अनुसार उपकरण दिए जाने के लिए चिन्हित किया गया। ब्लॉक वजीरगंज सलारपुर बिसौली, आसफपुर, अम्बियापुर, इस्लामनगर के कई बच्चे शामिल हुए। मंगलवार को बच्चों को इस प्रकार ट्राई साइकिल 11, सुनने की मशीन 12, व्हील चेयर 30, कैलिपर 11, बैसाखी 02 के लिए चिन्हित किया गया। कैंप के आयोजन में स्पेशल एजुकेटर तेज प्रताप, मनीषा देवी, संदीप राय, नरेंद्र प्रताप सिंह, रज्जन सिंह, प्रदन्या मिश्रा, सरिता, विपिन, मनोज सिंह, संजय, संतोष, परशुराम, आशीष सिंह, तरुण कुमार आदि ने सहयोग किया। समग्र शिक्षा की ओर से जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह ने कैंप का संचालन किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


