और सेवा ही संकल्प अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए एक स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर लगाया गया। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की पूरी जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जांच के बाद उन्हें जरूरी डॉक्टरी सलाह और दवाएं मुफ्त दी गई। अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है। नगर को साफ रखने में उनका खास योगदान है। इसलिए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना पालिका की पहली जिम्मेदारी है। शिविर में बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में अधिशासी अधिकारी रवि यादव, डा. शिवानी गुप्ता, कौशल कुमार सिंह नेत्र सहायक, ब्रजेश कुमार सिंह, मशकूर खान, राजीव कुमार, अजय बाबू, राजेश बाबू, सुशील, अरुण शिवम्, अनित शारदा, लक्ष्मी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


