8:20 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान और दातागंज को बाढ़ मुक्त कराने को कांग्रेस ने …..

#

शुरू किया बाढ़ मुक्त दातागंज अभियान
# बाढ़ से कटी जमीनों के बदले किसानों को जमीन और बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग उठाई
#मानपुर से सिमरिया और रुकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध तटबंध बनाने की मांग
# दातागंज में बाढ़ कटान की समस्या का समाधान करने में भाजपा सरकार विफल – अजीत यादव
—————————————————————————-
बदायूँ। 22 सितंबर। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान और दातागंज को बाढ़ मुक्त कराने के लिए कांग्रेस ने बाढ़ मुक्त दातागंज अभियान शुरू किया है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में अभियान के दौरान दातागंज तहसील क्षेत्र के दर्जन भर बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया गया। बाढ़ से कटी जमीनों के बदले किसानों को जमीन देने और बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा देने की मांग उठाई गई। साथ ही मानपुर से सिमरिया और रुकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध तटबंध बनाने की मांग
बाढ़ पीड़ितों से संवाद के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा विधायक और भाजपा की डबल इंजन सरकार दातागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ कटान की समस्या का समाधान करने में विफल रहे।दर्जनों ग्रामों में हजारों किसानों की हजारों बीघा कृषि भूमि बाढ़ कटान के चलते कट कर रामगंगा और गंगा में समा गई है। सैकड़ों किसानों के मकान कट गए हैं। हजारों बीघा फसलें बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई हैं। अभी तक योगी सरकार ने नुकसान का सर्वे तक नहीं कराया है।उन्होंने बाढ़ से हुए फसलों और मकानों समेत हर नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा देने मांग उठाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज में 2 करोड़ 90 लाख रुपये की कटाव निरोधक परियोजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है इसकी जांच और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। कहा कि खरसाई , कुण्डरा , दियोरनियां , धनौरा , चन्दोखा , पबौरा ,नगरिया खनू , बिहारीपुर ,कटकौरा , चकवा , जरतौली, मौसमपुर आनंदपुर , सकतपुर ,कदम नगला ,भुंडी, रैपुरा समेत कटान प्रभावित सभी ग्रामों में कटान रोकने को युद्धस्तर पर काम कराए जाएं। कहा कि हजरतपुर गढ़िया रंगीन मार्ग को हर्रामपुर तक पांच फीट ऊंचा किया जाए और पुलिया बनाई जाए जिससे कि आवागमन बंद न हो। कहा कि दस साल में भाजपा की डबल इंजन सरकार और भाजपा के दातागंज विधायक ने दातागंज तहसील क्षेत्र को बाढ़ मुक्त करने और बाढ़/ सैलाब से नुकसान को रोकने के लिए कोई काम नहीं किया। हर साल बाढ़/ सैलाब से होने वाले हर नुकसान के लिए दातागंज भाजपा विधायक और भाजपा की डबल इंजन सरकार दोषी हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे समेत जनसमस्याओं के समाधान को 25 सितंबर को दातागंज तहसील पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी और उपजिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी।
बाढ़ मुक्त दातागंज अभियान के तहत मंगलवार को खरसाई , कुण्डरा , दियोरनियां , धनौरा , चन्दोखा , पबौरा समेत दर्जन भर ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया गया।
अभियान के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ यूथ कांग्रेस दातागंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर, किसान कांग्रेस दातागंज ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय वीर , सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, ओमप्रकाश , दिनेश , साहब सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस