अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से हुआ मनोनयन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से बदायूं निवासी मोहम्मद मियां को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। इस संबंध में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद शकील नदवी की ओर से 22 सितंबर 2026 को मनोनयन पत्र जारी किया गया।
मनोनयन पत्र के अनुसार मोहम्मद मियां निवासी मकान नंबर 308, आरिफपुर नवादा, जनपद बदायूं को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में उनसे संगठन को और अधिक सक्रिय एवं गतिशील बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान की अपेक्षा की गई है।
मोहम्मद मियां के मनोनयन की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वह संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, बदायूं जिलाध्यक्ष, जनपद के पूर्व सांसद/विधायक एवं प्रमुख नेतागण तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भी भेजी गई है। �
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


