7:46 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

उमंग चित्रकला प्रतियोगिता में इरफा ने मारी बाजी, शिवम् द्वितीय और कामिनी गुप्ता तृतीय

बदायूं

उमंग चित्रकला प्रतियोगिता में इरफा ने मारी बाजी, शिवम् द्वितीय और कामिनी गुप्ता तृतीय

केशव गुप्ता

उसावां। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर उमंग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत लिलवां की प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर में हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सथरा की छात्रा इरफा ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरैनियां के शिवम् ने द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर की कामिनी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीनों प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को रंगों व चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में न्याय पंचायत कटरा सआदतगंज, भुण्डी, सरेली, टिकरा बछेली, उसावां देहात, रिजोला एवं रसूलपुर नगला में भी उमंग चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस