6:55 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर की हैरो के साथ दो वांछितों को दबोचा

जरीफनगर पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर की हैरो के साथ दो वांछितों को दबोचा

केशव गुप्ता

बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की हैरो भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को थाना जरीफनगर पुलिस ने मु0अ0सं0 268/26, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित कमलेश पुत्र दयाराम और दुर्वेश पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम धोबरखेड़ा की मढ़ैया, थाना जरीफनगर, बदायूं को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की हैरो बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक यतेन्द्र कुमार थाना जरीफनगर पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस