6:53 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

टिकट के पैसों को लेकर मारपीट, शांति भंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

टिकट के पैसों को लेकर मारपीट, शांति भंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने तथा टिकट के पैसों को लेकर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोबीन पुत्र फैज मोहम्मद, उम्र 30 वर्ष तथा रफीक पुत्र फैज मोहम्मद, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम जैनापुर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे और टिकट के पैसों को लेकर मारपीट कर रहे थे। सूचना पर थाना उसावां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह तथा रिक्रूट शिवम कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस