6:36 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

बिनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तमंचा-कारतूस, चाकू व बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

बिनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तमंचा-कारतूस, चाकू व बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना बिनावर पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 121/2026 में प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, अवैध चाकू, 2400 रुपये नकद और काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आमीन उर्फ आमिर पुत्र चांद मोहम्मद, निवासी ग्राम नदरई, थाना कोतवाली, जनपद कासगंज, उम्र करीब 25 वर्ष तथा दिलशाद पुत्र बीरू, निवासी ग्राम रीछपुरा, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।
आमीन उर्फ आमिर मुकदमा संख्या 121/2026, धारा 310(2)/317(3) बीएनएस में प्रकाश में आया था। उसके साथी दिलशाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना बिनावर में मुकदमा संख्या 243/2026, धारा 3/25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट एवं 4/25(1-A)(a) आर्म्स एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार आमीन उर्फ आमिर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बिनावर, हजरतपुर और पिलुआ थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दिलशाद के खिलाफ बिनावर थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह थाना बिनावर मय पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस