5:56 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

अटेना गंगा घाट पर डूबे 23 वर्षीय युवक का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं

अटेना गंगा घाट पर डूबे 23 वर्षीय युवक का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

केशव गुप्ता

उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के दल नगला निवासी रामू यादव (23) पुत्र पेशकार यादव तीन दिन पहले अटेना गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान गंगा में डूबने के बाद उसकी तलाश लगातार परिजनों और एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही थी।
तीसरे दिन मंगलवार को अटेना और पथरामई के बीच गंगा में रामू यादव का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रामू की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसके परिवार में एक बच्ची भी है।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस