बदायूं
स्काउटिंग बच्चों में देशभक्ति का अनोखा जज्बा पैदा करती है : वीरू सिंह।
उझानी बदांयू 22 सितंबर।
नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में भारत स्काउट और गाइड संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं।
शिविर में गाइड कैप्टन द्वारा छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन, टेंट निर्माण और गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट संजीव कुमार शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं और हिम्मत से काम लें। स्वयं को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर ही भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें और मॉक ड्रिल का बार-बार अभ्यास करें।
प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का अनोखा जज्बा पैदा करती है और कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि सभी को विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए और लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुए लोगों को बचाने, टेंट बनाने, भोजन बनाने के साथ-साथ डॉक्टरी गांठ, रीफ नॉट, शीट बेंड, फिशरमैन नॉट और चेयर नॉट का अभ्यास कराया।
गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स निर्माण, मॉक ड्रिल, युद्ध के दौरान बचाव के तरीके, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और क्या करें-क्या न करें को लेकर प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो आदि मौजूद रहीं।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


