5:18 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

संस्कार भारती व्रज प्रांत की वार्षिक प्रांतीय साधारण सभा का सफल एवं भव्य आयोजन

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं में 20 सितंबर 2026 दिन रविवार को संस्कार भारती व्रज प्रांत की वार्षिक प्रांतीय साधारण सभा का सफल एवं भव्य आयोजन बदायूं संस्कार भारती व्रज समिति द्वारा डॉ0 मदन मोहन लाल जी , डॉ0 गीतम सिंह जी , डॉ0 प्रतिभा मिश्रा जी ,के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ ।
प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी प्रांतीय महामंत्री नन्द नंदन जी गर्ग के कुशल निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम अति सुंदर भव्य एवं यादगार रहा हम सभी के प्रेरणा स्रोत अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री बांकेलाल जी गौड़ क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय जी ने सभा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं के विकास आपसी संबंध एवं टीम बिल्डिंग के महत्व पर विचार रखें उन्होंने कहा कि संगठन में नई सोच और नए विचारों को स्थान देना आवश्यक है ताकि कार्यकर्ता खुले मन से अपने विचार साझा कर सकें और समाज को सकारात्मक वैचारिक दिशा देने में प्रभावी भूमिका निभा सके अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा उनकी व्यक्तिगत जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित कर उन्हें समय-समय पर संगठन के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देने की आवश्यकता पर बल दिया सभा में उपस्थित संस्कार मित्रों से भी सुझाव आमंत्रित किए गए महिला सर्वेक्षण कार्य में योगदान के लिए डा0 प्रतिभा मिश्रा को बधाई दी गई कार्यक्रम में हाथरस के श्री चेतन जी उपाध्याय ने एकल गीत प्रस्तुत किया भोपाल से पधारे अखिल भारतीय लोक कला विधा प्रमुख श्री निरंजन पांड्या जी भी सभा में उपस्थित रहे और उन्होंने मार्गदर्शन प्रदान किया बदायूं समिति की ओर से निरंजन पांड्या जी को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया सभा में प्रवेश द्वार पर प्रांतीय कला धरोहर विधा संयोजक आर्येन्द्र प्रकाश जी द्वारा आकर्षक “धरोहर” नामक प्रदर्शनी डाक टिकटों मे भारत (अतुल्य भारत ) के नाम से लगाई गई ,प्रदर्शनी में विशेष रूप से डाक टिकटों (पोस्टल स्टैंप) के
अतिरिक्त प्रांतीय पदाधिकारीयो के जन्म तिथि को पेपर करेंसी (नोट ) के माध्यम से प्रदर्शित
करते नोट अत्यंत आकर्षण के केन्द्र रहे जिसे सभी आगंतुकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की प्रदर्शनी के सुंदर आयोजन एवं संयोजन में किए गए प्रयासों के लिए केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व द्वारा बदायूं समिति को बधाई दी गई प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल राज जी, प्रांतीय प्रचार प्रमुख इंजी प्रखर अवस्थी जी प्रांतीय मंत्री डॉ मनोज पचौरी जी प्रांतीय साहित्य प्रमुख श्री केशव शर्मा जी प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा जी मंत्री पप्पू वर्मा जी प्रांतीय मंत्री पालिया जी, डा0 गीतम सिंह जी जिला एवं महानगर अध्यक्ष/ महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कला विद्या प्रमुख की 14 समितियां के सदस्य मौजूद रहे कार्यक्रम के शुभारंभ पर मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर निष्ठा सिंह के निर्देशन में स्कूल की बच्चियों ने ध्येयगीत प्रस्तुत किया जिसने सभी का मन मोह लिया सभा स्थल प्रांगण में पूनम रस्तोगी के निर्देशन में बच्चियों ने सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई थी जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की एवं अपने-अपने मोबाइल से फोटो भी खींची कार्यक्रम को सुंदर व्यवस्थित एवं भव्यता देने मे टीकाराम जी ज्वैलर्स , विद्यालय प्रबंधक श्री ओमप्रकाश वैश्य जी, प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद जी गंगवार, का विषेश सहयोग रहा मधु शर्मा जी, डा0 सरला चक्रवर्ती,सीमा शर्मा जी, एवं अनुपमा राठौर, के साथ ही हरगोविंद पाठक जी ,सत्यनारायण शर्मा जी ,शशांक रायजादा जी ,डॉ0 मदन मोहन लाल जी, डॉ0 प्रतिभा मिश्रा जी,आर्येन्द्र प्रकाश जी, देवेन्द्र भटट जी , डा0गीतम सिंह जी , जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना जी, जिला महामंत्री अशोक कुमार साहू जी ,के अथक प्रयासों से कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुया अंत में सभी के द्वारा वंदे मातरम गीत के साथ समापन किया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस