4:55 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पड़ोसी की सूझबूझ से रंगे हाथों पकड़ा गया बाइक चोर, दो फरार।

बदायूं

उझानी में पड़ोसी की सूझबूझ से रंगे हाथों पकड़ा गया बाइक चोर, दो फरार।

उझानी, बदायूं 22 सितंबर ।

नगर के मोहल्ला गद्दी टोला निकट कल्याण सिंह चौक में मंगलवार दोपहर बाइक चोरी की वारदात को सजग पड़ोसियों ने नाकाम कर दिया। एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

मोहल्ला निवासी मोनू साहू पुत्र धर्मेंद्र साहू ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आज 22 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी तीन अज्ञात युवक बाइक को चोरी कर ले जाने लगे।

इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर बाइक को मौके पर ही छोड़कर भागने लगे। पीड़ित और मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर एक युवक को धर दबोचा। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। ओर पकडे गये युवक को कोतवाली ले आई।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही थी और फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस