बदायूं
उझानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन समेत तीन घायल।
उझानी, बदायूं 22 सितंबर ।
उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार भाई-बहन और उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सहसवान क्षेत्र के गांव नाधा निवासी रामबाबू (36) पुत्र मानसिंह, रामभजन (30) पुत्र रामदास और उसकी छोटी बहन पवित्रा (25) बाइक से बदायूं जा रहे थे। जैसे ही वे हाईवे पर गंगोरा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर कोतवाली उझानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी उझानी भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी टेंपो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


