4:01 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी के मेन चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान पर चोर की सेंधमारी की कोशिश, 3 मिनट तक शटर पर लटका रहा संदिग्ध, CCTV में कैद।

बदायूं

उझानी के मेन चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान पर चोर की सेंधमारी की कोशिश, 3 मिनट तक शटर पर लटका रहा संदिग्ध, CCTV में कैद।

उझानी (बदायूं) 22 सितंबर ।

नगर के सबसे व्यस्त मेन चौराहे( शापिंग सेंटर ) पर सर्राफा व्यापारी की दुकान को निशाना बनाने की कोशिश हुई है। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। घटना के बाद से सर्राफा बाजार में हड़कंप मचा है।

मामला उझानी के कृष्णऔतार संजय कुमार मित्तल सर्राफ की दुकान का है। पीड़ित पूर्व अध्यक्ष हैं सर्राफा कमेटी उझानी के।

व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी मेन चौराहे स्थित दुकान के शटर के पास लगे बिजली के मीटर और चैनल गेट पर चढ़ गया। वह करीब 2 से 3 मिनट तक शटर से लटका रहा और ताला तोड़ने या रेकी करने की कोशिश करता रहा।

गनीमत रही कि शटर मजबूत था, इसलिए वह अंदर नहीं घुस सका। जाते-जाते उसकी सारी हरकत दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पूर्व सर्राफा अध्यक्ष ने पुलिस से मांग की है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए और त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है, CCTV निकलवाकर जांच शुरू कर दी गई है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस